लखनऊ में बीजेपी नेता अपर्णा यादव के भाई चन्द्रशेखर सिंह बिष्ट के खिलाफ 14 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा. ठाकुर सिंह मनराल ने 2019 में 22.10 बीघा जमीन 1100 रुपए प्रति वर्गफुट के हिसाब से चन्द्रशेखर से खरीदी थी. आरोप है कि केवल 13450 वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री की गई, जो तय क्षेत्रफल और रकम का आधा भी नहीं है.