इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 42 साल बाद हमीरपुर के मर्डर केस में 100 वर्षीय आरोपी धनीराम को बरी किया है. कोर्ट ने कहा कि न्याय मानवीय परिस्थितियों से जुड़ा होता है और अत्यधिक देरी मूल उद्देश्य को कमजोर करती है. घटना 1982 की है, जिसमें आरोपी ने करीब 40 वर्षों तक जमानत पर जीवन बिताया. उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी.