रेलवे अब भारत टैक्सी के साथ समझौता कर रेल वन ऐप से टिकट के साथ टैक्सी बुकिंग की सुविधा दे रहा है. रेल वन ऐप पर टिकट बुकिंग के दौरान स्टेशन पर उतरने के बाद भारत टैक्सी बुक करने का विकल्प मिलेगा. रेल वन ऐप सुपरएप के रूप में काम करता है और इससे प्रतिदिन लगभग छह लाख टिकट की बुकिंग होती है.