ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की हत्याकांड की जांच पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कर रही है. निक्की के पति विपिन सहित सास, ससुर और जेठ पर मिलकर हत्या करने का आरोप निक्की के परिजनों ने लगाया है. पुलिस निक्की के मोबाइल फोन की तलाश में है, क्योंकि उसमें इस केस से जुड़े कई राज छिपे हो सकते हैं.