मुंबई के दादर में किसानों ने मीनाताई ठाकरे फूल मार्केट में प्लास्टिक के फूल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने प्लास्टिक के नकली फूलों के कारण प्राकृतिक फूलों की मांग में कमी और आर्थिक नुकसान की बात कही. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से होलिका जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की.