मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार के गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बीमा कवर करवाया है बीमा राशि बढ़ने का मुख्य कारण सोने-चांदी के गहनों की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है. ऑल-रिस्क इंश्योरेंस पैकेज पर्सनल एक्सीडेंट, आग, भूकंप और सार्वजनिक जिम्मेदारी के जोखिमों को कवर करता है.