छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो बालिग युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह किया है. अंजली रायकवार और मोहिनी कुशवाहा के बीच पांच वर्षों से प्रेम संबंध था और बागेश्वर धाम में शादी की. मोहिनी के परिजन विवाह से नाराज होकर थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच थाने में तीखी बहस हुई.