छत्रपति संभाजीनगर जिले के 26 साल के संदेश गवली ने आर्थिक तंगी और ट्रक चोरी के तनाव में आत्महत्या कर ली. संदेश ने जहरीली दवा के साथ हंसते हुए सेल्फी ली, अपने दोस्तों को भेजा और सुसाइड नोट भी लिखा. सुसाइड नोट में संदेश ने पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने और ट्रक चोरी मामले में असंतोष व्यक्त किया.