ठाणे के अंबरनाथ इलाके में एक 12 साल के बच्चे को लिफ्ट का दरवाजा बंद करने पर एक शख्स ने बेरहमी से पीटा और थप्पड़ मारे. आरोपी शख्स ने बच्चे के हाथ को दांत से काटा और धमकी दी कि बाहर मिलकर चाकू से मारूंगा. घटना के समय लिफ्ट में एक महिला भी मौजूद थी, जिसने बच्चे और आरोपी से इस हिंसा के कारण की पूछताछ की.