महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. यह शिंदे का वो चाल है, जिससे वो महायुति के भीतर अपनी राजनीतिक हैसियत को नए मुकाम पर पहुंचा रहे हैं. इस ऑपरेशन के जरिए शिंदे गुट में हाल के दिनों में अलग-अलग दलों के कई नेता शामिल हुए.