रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले आसाराम फासले बिश्नोई गैंग से चार साल से जुड़ा था. आसाराम फासले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से प्रभावित होकर गैंग में शामिल हुआ था. पुलिस अभी हथियारों की खरीद-फरोख्त और फायरिंग में शामिल शूटर तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है