नासिक के सिन्नर बस स्टैंड पर एक रोडवेज बस बेकाबू होकर यात्रियों को रौंदते हुए प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई इस दुर्घटना में 9 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जो परिवार के साथ पंढरपुर से दर्शन कर लौट रहा था इस भीषण हादसे में 4-5 लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना की वजह बस के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है