दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में एक स्कूल बस ने 9 महीने की नवजात बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई हादसे के समय बच्ची अपनी दादी की गोद में थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई और दूसरी पोती बाल-बाल बच गई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें महिला दोपहर को बस के सामने से गुजरती दिखाई दे रही है