महाराष्ट्र के बुलढाणा में MNS कार्यकर्ताओं ने जिला श्रम कार्यालय पर मजदूरों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया. MNS का आरोप है कि मजदूरों को बार-बार परेशान किया जा रहा है और बिचौलियों की मनमानी हो रही है. MNS नेता अमोल रिंधे ने मजदूरों को परेशान करने वालों के मुंह पर कालिख पोतने की धमकी भी दी.