महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में BJP नेतृत्व वाली महायुति ने बंपर जीत दर्ज की है. BJP ने जिला परिषद की 225 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी. PM मोदी ने राज्य के लोगों को धन्यवाद कहा. विपक्षी महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस ने 55 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना और राकांपा के हिस्से भी कुछ सीटें आईं.