महाराष्ट्र विधानसभा में दिए गए सना मलिक के बयान से महायुति के भीतर भी वैचारिक मतभेद की स्थिति देखी जा रही है. सना मलिक ने भारत में कुरान के आधार पर कानून लागू करने की मांग की है. उन्होंने ट्रिपल तलाक का भी समर्थन किया. मंत्री नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई शरिया कानून चाहता है, तो उन्हें ऐसे देश में जाना चाहिए जहां यह लागू है.