मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से मुलाकातें की हैं, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. फडणवीस की राज ठाकरे से मुंबई के एक होटल में बैठक हुई, जिसे भाजपा की मराठी वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है. आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस भी एक ही होटल में घंटों तक मौजूद रहे. हालांकि दोनों ने औपचारिक मुलाकात से इनकार किया था.