पुणे के वाघोली में एक मां ने अपने 11 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या के बाद 13 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला किया है. घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.