नासिक के MLC चुनाव में बीजेपी के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हरा दिया है. नासिक में होटल पॉलिटिक्स की कोशिशों के बावजूद क्रॉस वोटिंग से BJP के बागी उम्मीदवार गोकुल गीते को जीत मिली. इस परिणाम ने महायुति के अंदरुनी समन्वय और नासिक में शिंदे के प्रभाव को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है.