महाराष्ट्र के जलगांव में कैफे में बैठे 20 साल के लड़के की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. सोमवार शाम करीब 10-15 लड़कों ने सुलेमान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं.