CM देवेंद्र फडणवीस ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को सिंगापुर और हांगकांग मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के केंद्र में लाभ नहीं, बल्कि धारावी के नागरिक और स्थानीय संस्कृति होनी चाहिए. मार्च 2028 तक दस हजार पात्र निवासियों को नए फ्लैट्स दिए जाएंगे. 10 साल में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है.