उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद मराठी एकता के नाम पर एक मंच पर आए. राज ठाकरे ने दोनों भाइयों को एकजुट करने का श्रेय फडणवीस को देते हुए तंज कसा. मुख्यमंत्री फडणवीस ने पलटवार में राज ठाकरे के बयान को रुदाली करार दिया. फडणवीस ने कहा कि मुझे कहीं न कहीं बालासाहेब का आशीर्वाद मिल रहा है.