महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप भाजपा नेता प्रमोद कोंढरे पर लगा है. यह घटना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पुणे दौरे के दौरान हुई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रमोद कोंढरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला पुलिस निरीक्षक ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.