CM डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस में इस वर्ष दस हजार नए पदों पर भर्ती की मंजूरी देने की घोषणा की है पुलिस विभाग में साढे़ बाईस हजार से अधिक पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरने के लिए भी मंजूरी दी जाएगी पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन के लिए DG स्तर पर प्रोत्साहन राशि 50 हजार और SP स्तर पर 20 हजार रुपये कर दी गई है