झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों का आतंक जारी. पिछले 72 घंटों में हाथियों के हमले में तीन लोग मारे गए हैं. रंका थाना क्षेत्र में हाथियों ने एक घर को ध्वस्त किया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. ग्रामीणों ने वन विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई है.