रामवृक्ष साव ने घायल बेटे को कंधे पर उठाकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया ओम प्रकाश कुमार की बाइक से टक्कर लगने से बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह चल नहीं पा रहा था रामवृक्ष साव ने बेटे की विज्ञान विषय की परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे हिम्मत और प्रोत्साहन दिया