पुलिस की राज्य जांच एजेंसी ने घाटी के सात जिलों में आतंकवादी स्लीपर सेल मॉड्यूल के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया तलाशी के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई यह अभियान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के निर्देश पर सक्रिय मॉड्यूल के खिलाफ था