असम पुलिस के विशेष जांच दल ने सिंगर जुबीन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है. संदीपन गर्ग जुबीन के साथ सिंगापुर यॉट पार्टी में मौजूद थे. वह पहली बार विदेश घूमने गए थे. पुलिस अधिकारी संदीपन को अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.