ISRO 24 दिसंबर को LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile का ब्लू-बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च करेगा. यह सैटेलाइट सीधे सामान्य स्मार्टफोन्स को 4G और 5G ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है. लॉन्च होने वाला यह लगभग 6.5 टन वजन वाला सैटेलाइट LEO में भेजा जाने वाला ISRO का सबसे भारी पेलोड होगा.