केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि भारत में महिलाओं को बराबरी और कई बार ऊंचा स्थान भी दिया गया है. सरकार का तर्क है कि पितृसत्ता और जेंडर स्टिरियोटाइप जैसी अवधारणाएं भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं हैं. भारत में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, जो समाज में उनके सम्मान को दर्शाता है.