तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै के LIC ऑफिस में आग की घटना को हत्या करार देते हुए आरोपी टी. राम को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारी कल्याणी नाम्बी के केबिन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी. कल्याणी नाम्बी ने बीमा दावों में अनियमितताएं उजागर की थीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी.