कर्नाटक विधानसभा ने विनय कुलकर्णी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया है. धारवाड़ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है और कुलकर्णी की सदस्यता रद्द कर दी गई है. बेंगलुरु की विशेष अदालत ने विनय कुलकर्णी को योगेश गौड़ा हत्या मामले में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है.