कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे KAP'S CAFE पर फायरिंग की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी है. हरजीत सिंह लड्डी एनआईए के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में शामिल है. उसके ऊपर कई हिंसक हमलों और टारगेट किलिंग के आरोप हैं. कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के सरे इलाके में है, जिसके ऊपर कम से कम नौ गोलियां चलाई गईं. यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट है.