वी. सुब्रमणि मोहना सुप्रीम कोर्ट में बार से सीधे नियुक्त होने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश बनीं हैं. उन्होंने भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिलाने वाले अहम मामले में पैरवी की थी. मोहना लगभग चार दशकों से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञ हैं.