महाराष्ट्र के 28 नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें करोड़ों मतदाता अपने शहरों के लिए मतदान कर रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि BMC चुनावों में वोट गिनती के दौरान तकनीकी गड़बड़ी पर ही PADU का इस्तेमाल होगा. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की M3A श्रेणी की ईवीएम मशीनें इस चुनाव में उपयोग की जा रही हैं.