मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी के बीच मतदान के दौरान तीखी झड़प हुई थी. झड़प की घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे. AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कच्चे बम फेंकने की घटना की पुष्टि करते हुए शांतिपूर्ण मतदान की अपील की.