IMD ने एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 01 से 03 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा और बर्फबारी की संभावना है.