भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 13 से 16 जनवरी के बीच कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान और गिरेगा.