दिल्ली में अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बादलों की आवाजाही रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. चार और पांच मई को फिर से तेज बारिश और हवाओं के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है.