कांग्रेस लंबे समय से वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का मुद्दा उठाती आ रही है. लेकिन कांग्रेस के वोट चोरी के मुद्दे से अब उसके सहयोगी ही खुद को अलग कर रहे है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वोट चोरी कांग्रेस का मुद्दा बताते हुए खुद को उससे अलग किया है.