त्रिपुरा में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पूजा के कमरे में नोटों के बंडल भगवान के सामने रखे दिखे. वीडियो के बाद महिला कांस्टेबल और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान को गिरफ्तार किया गया जो उसका पति है. पुलिस ने इस मामले में 15 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और वित्तीय घोटाले की आशंका जताई है