रेलवे मंत्रालय ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया. रेल मंत्री ने यात्रियों से रेलवे व्यवस्था की गुणवत्ता और वेटिंग एरिया की सुविधा के बारे में सीधे बातचीत की.