उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा. PM मोदी ने 8 सितंबर को NDA सांसदों को डिनर पर बुलाया है. NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है और उनकी जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है. एनडीए की कोशिश है कि राधाकृष्णन बड़े अंतर से चुनाव जीतें. इसके लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया गया है.