उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 452 वोट लेकर विजयी घोषित हुए हैं. विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिल पाए हैं. 15 वोट निरस्त हुए. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 315 विपक्षी सांसदों के एकजुट होकर वोट डालने का दावा किया था.