सितंबर में जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूरा होगा, जिसके बाद वंदे भारत ट्रेन जम्मू से सीधे श्रीनगर चलेगी. वर्तमान में कटड़ा से श्रीनगर तक चार वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं, जिनका रिस्पांस सकारात्मक रहा है. ट्रेन माइनस पंद्रह डिग्री तापमान तक संचालित हो सकती है, और इसमें आधुनिक सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था मौजूद हैं.