उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक सैलाब आ गया, जिसमें अब तक चार लोगों की मौत हुई है. मलबे के साथ बहने वाली ऊंची लहरों ने कई मकान, दुकानें और होटल तबाह कर दिए और सैकड़ों के दबे होने की आशंका है. घटनास्थल पर आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन जारी है.