दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में मॉनसून की बारिश के कारण सोमवार को भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई. मौसम विभाग ने दक्षिणी और मध्य दिल्ली में मध्यम बारिश के बाद उत्तरी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई. एनएच 8 हाईवे पर महिपालपुर से धौला कुआं तक शाम तक भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है.