टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया है हुमायूं का आरोप है कि पुलिस और उनकी ही पार्टी के विधायक मस्जिद निर्माण कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. टीएमसी ने हुमायूं कबीर के मस्जिद निर्माण विवाद से खुद को अलग कर दिया है और इसे उनका निजी मामला बताया है