जैसलमेर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. महेंद्र प्रसाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के रूप में काम करता था और संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक कर रहा था. जांच में पता चला कि महेंद्र सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी जासूसों से सीधे संपर्क में था.