तेलंगाना के जगतियाल जिले में भीमन्ना जातरा के दौरान बकरों के साथ क्रूरता से बलि देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रायकल पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पी सुधाकर और डी गंगाधर समेत अन्य लोगों को अवैध प्रथा आयोजित करने और अनुमति देने का आरोपी बनाया है.